मोदी जी और कितना फेकेंगे? हद हो गई… कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की उड़ाई खिल्ली

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। कोरोना के संकट के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला विदेश दौरा है। बांग्लादेश की आजादी को 50 वर्ष पूरे हो गए हैं इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया गया था। बांगलादेश में कदम रखते ही उन्हे बंदूक और तोपो की सलामी दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होने कहा कि बांगलादेश की आजादी की लड़ाई मेरे लिए पहला आंदोलन था। उस समय मेरी गिरफ्तारी हुई थी। इस पर कांग्रेस ने उन्हे आड़ेहाथो लिया। ‘मोदीजी और कितना फेकेंगे? हद हो गई’ कहते हुए निशाना साधा।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री पर जोरदार टिप्पणी की है। नाना पाटोले ने कहा कि और कितना फेकेंगे मोदी जी। साथ ही आपने किसानों को तो आंदोलनजीवी कहा था। अब आप क्या हुए ढोंगीजीवी। पाटोले ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में ट्वीट किया है। ‘ और कितना फेकेंगे मोदी जी, हद हो गई। किसान आंदोलन पर एक शब्द भी आपके मुंह से नहीं निकला और स्वतंत्रता के बारे में बोलने के लिए बांगलादेश पहुंच गए। आपने किसानों को आंदोलनजीवी कहा था, अब आप क्या हुए… ढोंगीजीवी।‘

बांगलादेश के आज़ादी की लड़ाई में मैं भी शामिल हुआ था। उस समय मैं 20 से 22 वर्ष का था। मेरे कई सहयोगियो ने बंगलादेश के स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लियाथा। वो मेरा पहला आंदोलन था, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा। बांग्लादेश के 50वे स्वतंत्रता दिवस पर मुझे आमंत्रित किया गया, इस गौरवशाली समारोह में मैं शामिल हुआ, ये मेरा सौभाग्य है। बांग्लादेश और भारत का संबंध और दृढ़ होहा। यहाँ के लोगो का मन और विश्वास दोनो भारत ने जीता है।  बांग्लादेश   को 20 लाख कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की गई है। इस कठिन परिस्थिति में  बांग्लादेश   की तरह ही कई देशो के साथ भारत खड़ा रहा है।

आरक्षण खत्म करने की भाजपा-आरएसएस की चाल

धनगर समाज यह समाज का उपेक्षित वर्ग है। कुछ लोगो को प्रलोभन देकर समाज को फसाया जा रहा है। इससे समाज के कुछ लोगो को फायदा हुआ और बाकी का पूरा समाज इससे वंचित रह गया। धनगर समाज को आरक्षण देने का आश्वसन देकर भाजपा ने पांच वर्ष राज्य में सत्ता चलाई लेकिन आरक्षण नहीं दिया। यह धनगर समाज के साथ धोखाधड़ी है। ऐसा महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पाटोले ने कहा था। भाजपा ने आरक्षण का आश्वासन देकर धनगर व आदिवासी समाज के बीच विवाद खड़ा कर दिया। पांच वर्ष राज्य में फडणवीस सरकार थी और दिल्ली में भाजपा की सरकार होने के बाद भी धनगर समाज से किया हुआ वादा नहीं पूरा किया।