मुंबई के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंग और उनके परिवार के नाम पर कितनी संपत्ति? 

मुंबई : मुंबई के आयुक्त पद पर से हटाने के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर गृहमंत्री की शिकायत करने वाले परमबीर सिंग अभी चर्चा में हैं। इस पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए राष्ट्रवादी के विधायक शशिकांत शिंदे ने परमबीर सिंग की संपत्ति की जांच करने की मांग की थी। ऐसे में अब परमबीर सिंग के करोड़ो के संपत्ति की जानकारी सामने आई है। आईएएस और आईपीएस अधिकारियो को हर साल अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी होती है। पिछले साल सरकार को दी गई जानकारी के अनुसार परमबीर सिंग व उनके परिवार के नाम पर मुंबई में चार करोड़ की कीमत के दो फ्लैट हैं और हरियाणा मे अपने पुश्तैनी गांव में 4 करोड़ के घर और लाखो रुपये की जमीन खरीदने की जानकारी सामने आई है।

सरकार को प्रस्तुत किए गए जानकारी के अनुसार 2003 में अंधेरी के वसूंधरा सोसायटी में 48.75 लाख रुपये में परमबीर सिंग ने फ्लैट खरीदा था। साथ ही 2005 में नेरल के शगूफा सोसायटी में 3.60 करोड़ रुपये में एक और फ्लैट अपने और अपनी पत्नी के नाम पर खरीदने की जानकारी इसमे दी गई है। साथ ही हरियाणा में अपने गांव में परिवार के और खुद के नाम पर 4 करोड़ रुपये की कीमत का घर होने की जानकारी परमबीर सिंग ने सरकार को दी है। इसके अलावा 2019 में हरियाणा में 14 लाख रुपये की जमीन खरीदे जाने की जानकारी का उल्लेख इसमें है।

इन सभी प्रॉपर्टी का बाजार भाव 8 से 10 करोड़ रुपये तक है। सिर्फ वेतन पर करोड़ों की सम्पत्ति खरीदना संभव है क्या? साथ ही इस अचल संपत्ति के अलावा परमबीर सिंग के पास और कितनी और कहाँ कहाँ किस तरह की संपत्ति है इसकी जांच की मांग सत्ताधारी कर रहे हैं।