जानें क्या कहती है आज आपकी राशि

पुणे : समाचार ऑनलाइन – आज शुक्रवार का दिन कई राशियों पर भारी है। जिसमें कइयों को इसका लाभ व नुकशान मिलेगा। बात करें मेष राशि की तो उन्हें स्वास्थ्य में सुधार आने के आसार हैं। किसी लंबी और गंभीर बीमारी से राहत मिल सकती है। घर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है।

जानें क्या कहती है आज आपकी राशि –
मेष राशिफल: –
स्वास्थ्य में सुधार आने के आसार हैं। किसी लंबी और गंभीर बीमारी से राहत मिल सकती है। घर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है। हालांकि प्रेमी से संबंध काफी बिगड़ सकते हैं। रिश्ता टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए शांत मन से अपने हसमफर को समझाने की कोशिश करें। वहीं आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने के आसार हैं। धन लाभ के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

वृषभ राशिफल: – यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हो सके तो आज यात्रा ना करें। गुस्सा किसी भी रिश्ते को बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। यहां आपको यही सलाह है कि बिना वजह गुस्सा करने से आप अपने काफी रिश्तों को खराब कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशिफल: – किसी पुराने निवेश से नुकसान हो सकता है। घर में अचानक से खर्चे काफी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई कीमती वस्तु खो सकती है। इसलिए सावधानी रखें। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने के कारण कमर दर्द काफी परेशान कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि लंबे समय तक एक ही जगह पर ना बैठें। शादी का प्रपोजल आ सकता है। सकारात्मक सोच के साथ कोई भी निर्णय लेना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

कर्क राशिफल: – रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का उचित ध्यान रखें। सैर-सपाटा पर जाना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। काम की वजह से पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। जिस कारण मन उदास रहेगा। कर्क राशिफल: विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आय में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। लेकिन खर्चों पर काबू रखें।

सिंह राशिफल: – वित्त मामलों के लिए दिन शुभ रहने की उम्मीद है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के आसार हैं। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। आज आप अचनाक कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में पुरानी यादें ताजा होने से रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। घर में काम करते समय सावधानी बरतें। लापरवाही के कारण चोट लग सकती है। आग से संबंधी काम करते समय विशेष सावधानी रखें।

कन्या राशिफल: – आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। किसी मित्र से धन संबंधी सहायता लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी पुराने प्रेमी के कारण संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है। लेकिन अपने रिश्ते में विश्वास को कम ना होने दें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने शरीर की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे। दिनचर्या में कुछ अच्छे परिवर्तन ला सकते हैं।

तुला राशिफल: – शुगर और दिल के मरीजों के लिए मुश्किलों भरा दिन रह सकता है। अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी रखें। जीवन साथी की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। नौकरी वालों को ऑफिस में बॉस से प्रशंसा मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशिफल: – नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। किसी अच्छी जगह निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। बाहर का उल्टा-सीधा खाना खाने से आपको बचना होगा। नहीं तो तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। श्वास रोग भी परेशान करने वाला है। इस राशि के जातक अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास गिफ्ट दे सकते हैं। रोमांटिक डेट पर जाते समय हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

धनु राशिफल: – नए प्रेम संबंध बनेंगे। भाई-बंधुओं के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। योग और व्यायाम को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। किसी भीड़ वाली जगह पर अपना पर्स संभालकर रखें। चोरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी करने वालों का कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा हो सकता है।

मकर राशिफल: – पाचन क्रिया कुछ कमजोर हो सकती है। जिस कारण आपको काफी परेशानी होगी। डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आपकी लव लाइफ के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन है। कभी झगड़ा तो कभी मनाने का सिलसिला चलता रहेगा।

कुंभ राशिफल: – गर्भवती महिलाओं के लिए परेशानी भरा दिन रह सकता है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है। प्रेमी की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। इसलिए ऑफिस के कामों से छुट्टी लेकर ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर को दें। जिससे आपके संबंधों में मजबूती आ सके।

मीन राशिफल: – मीन राशि वालों को अपने प्रेमी से निराशा मिल सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके संबंधों में खटास आने की संभावना है। अगर कोई जातक लंबे समय से पेट से संबंधी किसी रोग से पीड़ित था तो उसके लिए राहत भरा दिन रहने वाला है।