गृह मंत्री की परेशानी बढ़ने की संभावना, 15 फरवरी को अनिल देशमुख ने की थी विमान यात्रा!

मुंबई : गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपये हफ्ता वसूली का टार्गेट दिया था, यह सनसनीखेज आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग द्वारा लगाने के बाद खलबली मच गई। इस आरोप की वजह से भाजपा के साथ ही अन्य पार्टी के कुछ सांसदो ने सोमवार को संसद में हंगामा करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। वही दूसरी ओर राष्ट्रवादी के सर्वेसर्वा शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परमबीर सिंग के अरोपो का खंडन किया। हालांकि 15 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी सामने आने के बाद अब एक और सबूत सामने आ गया  है। देशमुख ने 15 फरवरी को नागपुर से मुंबई विमान से सफर किया था, यह एक कागजात से सामने आया है। इस वजह से देशमुख की मुश्किले बढने की संभावना है।

गृह मंत्री ने 15 फरवरी को नागपुर से मुंबई की विमान यात्रा की थी। देशमुख के साथ अन्य 8 लोग सफर कर रहे थे। इसमे पूजा देशमुख भी शामिल थी। एक प्राइवेट विमान से नागपुर से मुंबई आए। विशेष रूप से देशमुख 15 फरवरी से 27 फरवरी तक नागपुर के घर में आईसोलेशन में थे। ऐसा वीडियो के माध्यम से बताया गया है। हालांकि नागपुर से मुंबई की विमान यात्रा के टिकट से एकबार फिर से गृह मंत्री देशमुख परेशानी में आ गए हैं।

गृह मंत्री देशमुख फरवरी महीने में 5 से 15 तारीख तक कोरोना की वजह से अस्पताल में थे। 15 फरवरी को डिस्चार्ज मिला। उसके बाद 15 से 27 फरवरी तक नागपुर के घर में क्वारंटाइन थे। इसलिए परमबीर सिंग द्वारा लगाए गए आरोप और वस्तुस्थिति में बहुत अंतर है। देशमुख के फरवरी महीने में किसी से मिलने की संभावना नहीं थी। ऐसा कहते हुए शरद पवार ने परमबीर सिंग के आरोपो को खारिज किया। हालांकि उसके कुछ समय बाद ही भाजपा नेता ने ट्विटर पर 15 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसे की, यह सवाल पूछा। उसके बाद अब गृह मंत्री के 15 फरवरी को विमान यात्रा की जानकारी सामने आई। इसलिए परमबीर सिंग के आरोपो को झुठलाने की पवार कि कोशिश असफल हो गई। अब इस पर पवार क्या निर्णय लेते हैं ये देखना महत्वपूर्ण होगा।