महाराष्ट्र के 15 जिलों में होम आइसोलेशन बंद, बालासाहेब थोरात ने दी जानकारी

 

मुंबई : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है. मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर में भले ही कोरोना का खतरा कम हुआ हो, लेकिन राज्य के 15 जिलों में अब भी मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इसलिए इन जिलों में होम आइसोलेशन बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने दी है।

दरअसल, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने आज जिला कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बालासाहेब थोराट ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को कम करने के लिए होम आइसोलेशन बंद रहेगा।

ये हैं वो 15 जिले –
कोल्हापुर, सांगली, सतारा, यवतमाल, अमरावती, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, अकोला, बुलढाणा, वाशिम, बीड, गढ़चिरौली, अहमदनगर, उस्मानाबाद।

कोरोना की दूसरी लहर में ज्यादातर लोगों को ऑक्सीजन लेने की जरुरत पड़ रही है। इसलिए राज्य सरकार ने अब ऐसी ऑक्सीजन उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देने का फैसला किया है। मौजूदा स्थिति में ऑक्सीजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना सही नहीं होगा। इसलिए विभिन्न स्थानों पर परियोजनाएं स्थापित करने की अनुमति दी गई है। जिससे राज्य में ही आवश्यक 3,000 टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सके। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। हालांकि, विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की संभावना जताई गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि हमें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होना चाहिए।