होली के रंग में रंगीन हुआ पूरा बॉलीवुड, स्टार्स ने इस तरह मनाई होली – Photos  

मुंबई : ऑनलाइन टीम – कल पुरे देश में होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। होली की धूम हर जगह दिखाई दी। क्या आम क्या खास सबने जमकर होली सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड में भी सभी सेलेब्स होली की पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर और सोहा अली खान ने बेटी के साथ फोटो शेयर की है। वहीं करण जौहर से लेकर अक्षय कुमार तक सभी ने अपनी होली की फोटोज सोशल मीडिया शेयर की हैं।

हालांकि कोरोना की वजह से कुछ स्टार्स इस बार भी धूम धड़ाके वाली होली नहीं खेल पाए। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है। अलग-अलग अंदाज में फोटो शेयर करते हुए कुछ स्टार्स ने जहां अपनी फैमिली के साथ रंग-गुलाल में डूबी हुई फोटो-वीडियो शेयर किए। मलाइका अरोड़ा का सबसे अलग अंदाज दिखा। मलाइका ने अपनी कलरफुल ब्राइट ड्रेस से ही माहौल को रंगीन बना दिया है।

https://www.instagram.com/kareenakapoorkhan/?utm_source=ig_embed

करीना कपूर खान ने अपने बेटे लाडले तैमूर अली खान और इनाया खेमू की एक क्यूट वीडियो पोस्ट की है। जिसमें दोनों पानी में रंगो के साथ होली खेलते हुए दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने तैमूर की बेहद क्यूट फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है- सुरक्षित रहिए सभी लोग, मेरी तरफ से हैप्पी होली।

सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे रंग दो मेरी खुशी। सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सारा अली खान ने भी होली वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। सारा ने कैप्शन में लिखा कि इस ट्रेंड को फॉलो कीजिए और आप भी अपने दोस्तों के साथ अपना वीडियो शेयर कीजिए। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी होली का त्योहार काफी पसंद है। जिसका सबूत है प्रियंका की पति निक जोनास और ससुरालवालों के साथ खेली गई होली।