ऐतिहासिक उड़ान…इसरो ने  एक ही साथ 10 उपग्रहों को किया लॉन्च 

बेंगलुरु. ऑनलाइन टीम : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दुनिया में एक बार फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया है। इसरो ने दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों को लॉन्च किया। इसमें से 9 अंतरराष्ट्रीय उपग्रह हैं, जबकि एक भारत का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-01) है। बता दें कि ‘अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट’ ‘अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट’ का ही एक एडवांस्ड सीरीज है। इसके जरिए बादलों के बीच से भी पृथ्वी की साफ तस्वीर खींची जा सकती है। यह सैटेलाइट दिन के अलावा रात में भी तस्वीरें खींचने में सक्षम है। इसमें सिंथेटिक अपर्चर रडार लगा हुआ है, जिससे किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रखी जा सकती है।
2020 में इसरो का यह पहला अंतरिक्ष कार्यक्रम है। 7 नवंबर को इसरो PSLV C49 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेन्टर से 3 बज कर 2 मिनट पर लांच किया गया। 6 नवंबर को इस लांच की 26 घण्टे की काउंट डाउन प्रक्रिया शुरू की थी। इसरो की वेबसाइट पर उपलब्ध  जानकारी के मुताबिक  PSLV-C49 का यह 51वां मिशन है। छोड़े गए 10 उपग्रहों में 9 विदेशी उपग्रह हैं, जबकि 10 उपग्रहों में 1 भारत का उपग्रह है।  लॉन्चिंग कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ था। कस्टमर सैटेलाइट्स को कॉमर्शियल एग्रीमेंट के तहत इसे लांच किया गया। यह एग्रीमेंट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस के साथ हुआ है।