Hinjawadi News : ऑनलाइन ‘सेक्स’ रैकेट का पर्दाफाश, 13 लड़कियों को छुड़ाया गया

पुणे : ऑनलाइन टीम – हिंजवडी में ऑनलाईन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जबकि 13 लड़कियों को छुड़ाया गया है। आरोपी ऑनलाईन के माध्यम से ग्राहक ढूंढ कर सेक्स रैकेट चला रहे थे। यह कार्रवाई गुरुवार (दि.28) रात साढ़े 9 बजे के आसपास किया गया।

अर्जुन प्रेम मल्ला (36, प्राइड रेसीडेन्सी, विमाननगर, पुणे) गिरफ्तार किये गए शख्स का नाम है। इसके अलावा उनके साथियों के खिलाफ भी हिंजवडी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। छुड़ाए गए लड़कियां महाराष्ट्र, असम से है। सभी लड़कियों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस रैकेट के लिए आरोपी ग्राहक से 8 से 10 हजार रुपए लेते है। छुड़ाए गए लड़कियां बाणेर के अलग-अलग ओयो हॉटेल, पी जीवर में रुकी थी।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक बेवसाईट के माध्यम से सेक्स रैकेट चला रहा था। इस वेबसाइट में कॉन्टैक्ट के लिए उन्होंने एक फ़ोन नंबर दे रखा था। ग्राहक द्वारा संपर्क करने के बाद आरोपी लड़की भेजते थे। इसमें लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप्प द्वारा ग्रहकों को भेजा जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, मोबाईल फोन ऐसे कुल चार लाख 10 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश, अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकळे, परिमंडळ दो के पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे, वाकड विभाग के सहाय्यक पुलिस आयुक्त गणेश बिरादार के मार्गदर्शन में हिंजवडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक बाळकृष्ण सावंत, पुलिस  निरीक्षक गुन्हे अजय जोगदंड, सहाय्यक पुलिस निरीक्षक सागर काळे, पुलिस उपनिरीक्षक मुदळ, समाधान कदम, पुलिस हवालदार किरण पवार, नितीन पराळे, पुलिस  नाईक विजय घाडगे, पुलिस  शिपाई आकाश पांढरे, रवी पवार, पुलिस शिपाई सागर जाधव, ओम कांबळे, दत्तात्रय शिंदे, महिला पुलिस अंमलदार रेखा धोत्रे, पुनम आल्हाट, सुप्रिया सानप, भाग्यश्री जमदाडे, सोनाली ढोणे, तेजश्री म्हैशाळे  की टीम ने की।