Hingoli News | महाराष्ट्र के हिंगोली में राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के काफिले की तीन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त ; राज्यपाल सुरक्षित

हिंगोली : पुणे समाचारHingoli News | हिंगोली के दौरे पर गए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के काफिले की 3 गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। राज्यपाल कोश्यारी जब नरसी नामदेव की तरफ जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में तीन गाड़ियों को मामूली नुकसान पहुंचा है। किसी को चोट लगने की खबर नहीं है।
राज्यपाल कोश्यारी का शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे हिंगोली (Hingoli News) में आगमन हुआ था। वे औंढा नागनाथ मार्ग से हिंगोली में दाखिल हुए। यहां उन्होंने एक बैठक आयोजित कर जिले की सुख-सुविधाओं, सिंचाई, पीने के पानी की स्थिति की जानकारी ली।

इस बैठक के बाद राज्यपाल नरसी नामदेव की तरफ रवाना हो गए। नरसी नामदेव में राज्यपाल की गाडी का काफिला पहुंचते ही काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाडी का ब्रेक फेल हो गया। इसकी वजह से यह गाडी आगे जा रही गाड़ियों से टकरा गई. इस घटना में काफिले में शामिल तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन राज्यपाल की गाडी इन तीनों गाड़ियों से दूर थी। इस वजह से राज्यपाल की गाड़ी को टक्कर नहीं लगी।

नरसी नामदेव में मंदिर की सीढ़ियों का दर्शन कर राज्यपाल कोश्यारी औंढा नागनाथ के नागनाथ ज्योर्तिलिंग के मंदिर की सीढ़ियों का दर्शन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल परभणी जिले के लिए रवाना होंगे।

 

केरल, महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लागू करेगा कर्नाटक

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों में रिक्त पदों को दयनीय स्थिति बताते हुए केंद्र से मांगा जवाब

रोको रोको टूटे दिल के संघर्ष के बारे में बताता है: मैलो डी