‘अरे! शिवसेना की वजह से मुंबई महाराष्ट्र में है, ये ध्यान रखो,’ संजय राऊत का चंद्रकांत पाटिल पर निशाना

मुंबई: ऑनलाइन टीम- शिवसेना ने मुंबई के लिए क्या किया? अरे! शिवसेना की वजह से मुंबई महाराष्ट्र में रही, ये ध्यान रखे। ऐसी टिप्पणी शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता सांसद संजय राऊत ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर की। शिवसेना ने मुंबई के लिए क्या किया, पाटिल के इस सवाल पर राऊत ने कहा कि पाटिल को इतने सुंदर सुंदर विचार आते कहाँ से हैं। इसकी जांच करनी चाहिए। राऊत ने कहा कि शिवसेना ने मुंबई को महाराष्ट्र में रखा और मुंबई पर अभी भी मराठी लोगों की पगड़ी कायम है।

चंद्रकांत पाटिल का ब्रिटिश पर बहुत प्यार दिख रहा है। उन्हे गए बहुत दिन हो गए। शिवसेना ने मुंबई के लिए क्या किया, ये जरा महाराष्ट्र में जाकर जनता से पूछे। लगे तो इस विषय पर सर्वमत ले। सन्युक्त महाराष्ट्र के बाद मुंबई केंद्रशासित प्रदेश होगा और महाराष्ट्र का अस्तित्व ही खत्म, ऐसा सवाल खड़ा हो गया था। लेकिन शिवसेना ने बड़ी चालाकी से मुंबई को महाराष्ट्र में शामिल कराया।

चंद्रकांत पाटिल जैसे इंसान मुंबई में आकर आज खुलेआम बोल सकते हैं, शिवसेना नहीं होती तो यह संभव नहीं था। ब्रिटिश के काम की याद कराते हैं ना, अभी का संसद भवन भी ब्रिटिश काल का ही है, ऐसा कहते हुए राऊत ने कहा कि मुंबई के लिए शिवसेना के योगदान का लंबी फ़ेहरिस्त दी जा सकती है। सड़क, पानी से स्थानीय रोजगार तक कई काम शिवसेना ने किए।