इसलिए ईडी की कार्रवाई का स्वागत; सौमेया का फिर से मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना 

 

मुंबई, 24 नवंबर : शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर पर ईडी के अधिकारी पहुंचे है।  उनके बेटे पूर्वेश और विहंग के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। उनके कार्यालयों में भी ईडी के अधिकारी  पहुंचे है।  फ़िलहाल प्रताप सरनाईक और उनके दोनों बेटे विदेश में है।  उन्होंने इस जानकारी को कन्फर्म किया है।  लेकिन ईडी किस मामले की जांच के लिए पहुंची है इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

आज सुबह आठ साढ़े आठ बजे के करीब ईडी की तीन टीमें जांच  के लिए पहुंची। उन्होंने विधायक प्रताप सरनाईक, उनके दोनों बेटों और उनके कार्यालय का जांच शुरू की है।  ईडी किस मामले की जांच कर रही है, इसे लेकर अभी तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।  बताया जा रहा है कि सरनाईक पिता पुत्र फ़िलहाल देश से बाहर है।  सरनाईक के कार्यालय के कर्मचारियों को ईडी ने बुलाया है।  बताया जा रहा है कि शिवसेना के अन्य कई नेताओं को ईडी ने नोटिस भेजा है।

प्रताप सरनाईक के घर, कार्यालयों पर ईडी के अधिकारियों के पहुंचने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सौमेया ने शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामले में शिवसेना घिरी हुई है।  उनके मुखिया इसमें आगे है. इसलिए मुझे इसे लेकर कोई आश्चर्य नहीं हो रहा है।  मुंबई मनपा में माफिया राज का मैं पहले भी आरोप लगा चुका हूं।  मनपा से कॉन्ट्रैक्ट, पार्टनर्स से काफी बड़ी मात्रा में पैसे आते है।

इस मामले में अभी तक शिवसेना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  लेकिन  ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना नेता कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस  करेंगे।  लेकिन इस कार्रवाई को राजनीतिक दुश्मनी के तहत किये जाने की चर्चा शुरू हो गई है।  अर्णब गोस्वामी, कंगना रनौत मामले में प्रताप सरनाईक बेहद आक्रामक नज़र आये थे।