झारखंड चुनाव 2019 के हीरो बने हेमंत सोरेन, देखें तस्वीरें

रांची : समाचार ऑनलाइन – झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के परिणाम आज आ रहे है। जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। लगभग नतीजों से यह साफ हो गया है कि राज्य में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बल्कि जेएमएम गठबंधन की सरकार बनेगी। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी काफी पीछे चल रही है।

image (5)

इस परिणाम को देखर साफ़ पता चल रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम हैं और उनकी गिनती सूबे के कद्दावर नेताओं में होती है। हेमंत पहले भी राज्य के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम रह चुके हैं। उनके पिता शिबू सोरेनकी झारखंड राज्य गठन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बता दें कि शिबू सोरेन तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

image (6)

हेमंत का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिले के सुदूर नेमरा गांव में हुआ था। 44 वर्षीय हेमंत के दो भाई और एक बहन हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना हाईस्कूल से की। इसके बाद रांची स्थित बीआईटी मेसरा में एडमिशन लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, राजनीतिक वजहों और पारिवारिक खतरों के कारण, वो अपनी डिग्री पूरी नहीं कर सके और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। हेमंत ने निजी स्कूल की संचालक कल्पना से शादी कर ली। हेमंत के दो बेटे हैं, उनके नाम- निखिल और अंश हैं। हेमंत सोरेन ने 15 जुलाई, 2013 को पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. वो 2014 तक इस पद पर रहे थे।

image (7)