सुपरवुमेन के लिए स्वास्थ्य से जुडी सलाह

महिलाएं आधुनिक युग में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं। कई बार वे न केवल घर और बच्चों की देखभाल करती हैं, बल्कि बाहर की दुनिया में भी खुद के लिए एक नाम बनाती हैे। रोज़ के जीवन में इतना तनाव देखते हुए, वे अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर जाती हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b2613fca-c22b-11e8-891c-7f23ae5a177d’]

  • यदि आप सबकी देखभाल करती हैं, तो यह अनिवार्य है कि आप अपना ख्याल सबसे पहले रखें । समुचित आराम और नींद स्वस्थ शरीर और मन के लिए अनिवार्य हैं। अपनी आवश्यकताओं के बारे में जागरूक रहें।
  • बचें तनाव , चिंता या अवसाद से: महिलाओं के ऊपर काम का इतना तनाव होता है की इन लक्षणों को आसानी से नजरअंदाज कर दिया जाता है। प्रेरक बातें सुनें, सामाजिक समारोहों में भाग लें, दोस्तों का एक स्वस्थ चक्र बना कर रखें। अगर आपको लगता है कि आप तनाव से जूझ रही हैं तो पेशेवर मदद लेने के लिए संकोच न करें।
  • नियमित परीक्षण 
    कैंसर तेजी से महिलाओं के बीच मौत का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। लेकिन शुक्र है कि आप के स्वास्थ्य की निगरानी में मदद करने के लिए कई टेस्ट उपलब्ध है। हर औरत को नियमित रूप से एक मैमोग्राफी और एक पैप स्मीयर, स्तन या गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के किसी भी लक्षण का पता लगाने के लिए ज़रूर करवाना चाहिए।
  • माहवारी
    माहवारी से संभंधित स्वास्थ्य की परेशानियों की बहुतायत है। यौवन की शुरुआत से लेकर असामान्य बाल विकास, पीएमएस, अत्यधिक प्रवाह, देरी या जल्दी अवधि के रूप में मुद्दों का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। यकीन कीजिये, इन समसयाओं से कई महिलाओं को गुज़ारना पड़ता है। एक बार अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें और डॉक्टर की मदद से आप इन मुद्दों के साथ निपटें।

[amazon_link asins=’B01MYGYIP4,B079V1GX7S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’02861094-c22c-11e8-a294-9f656ddb6c38′]

  • आहार और पोषण 
    आप क्या खा रहे हैं, ये प्रश्न आपके स्वास्थ्य का सबसे महत्वपूर्ण घटक है। कामकाजी महिलाओं अक्सर खाने को नजरअंदाज करती हैं। आपको एक उचित संतुलित आहार की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में कैलोरी और पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा है। आपके आहार में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन और खनिज की पर्याप्त मात्रा जरुरी है। विटामिन बी 6, बी 12, डी 3, फोलेट, आयरन और कैल्शियम महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से कुछ हैं। कभी सुबह का नाश्ता करना ना भूलें। यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।
  • व्यायाम 
    दुनिया की भाग-दौड़ से शिदत करने के साथ साथ, अपने शरीर को फिट रखना भी बहोत जरूरी है। दैनिक रूप से कम से कम आधा घंटा कसरत करना महिलाओं के लिए अनिवार्य है। इसे और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए, आप चीज़ों का मिश्रण भी कर सकते हैं। जुम्बा और एरोबिक्स जैसे ऐसे कई कार्यक्रम हैं, जिनसे कसरत करने के साथ साथ मस्ती भी होती है। आप भी कोई खेल या नृत्य जैसे किसी शोंक को विकसित कर सकते हैं जिससे मस्ती के साथ साथ आपकी सेहत भी बुलंद रहे।

  • मेडिटेशन
    जब आप अन्य बातों पर ध्यान दे रहे होते हैं, मन अक्सर इस प्रक्रिया में नजरअंदाज हो जाता है। कम से कम बीस मिनट के लिए नियमित रूप से ध्यान, आपके मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • यौन स्वास्थ्य
    इस समाज में प्रचलित मध्ययुगीन मानसिकता के कारण यौन स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है जबकि ये स्वास्थ्य के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक है। महिलाओं को खुद मूत्र मार्ग में संक्रमण, गर्भनिरोध, यौन संचारित रोगों और अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक रहना चाहिए क्योंकि महिलाओं के लिए यह विषय अतिसंवेदनशील हो सकते हैं।

[amazon_link asins=’B01D6BNTOI,B01N0WVC16′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c4add93d-c22b-11e8-86f7-6f68945afcaa’]

  • शराब और धूम्रपान से बचें 
    शराब और धूम्रपान जीवन शैली की बीमारियों के कारणों की संख्या में केवल सबसे आगे ही नहीं आते बल्कि कई जानलेवा बिमारियों, जैसे कैंसर और ह्रदय रोग, का कारण भी बन जाते हैं।
  • पारिवारिक बिमारियों का ध्यान रखें
    दुनिया में बहोत सारी ऐसी बीमारियां हैं जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को जा सकती हैं। अगर आपको इन बीमारियों के बारे में पहले से पता हो तोे निवारक उपाय लेने में मदद हो सकती है और एक स्वस्थ जीवन का आनंद उठाया जा सकता है।