मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराई गाड़ियां, 5 की मौत

पुणे: मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे जा रहे 4-5 गाड़ियों को ज़ोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में 5 लोगो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और 5 लोग घायल हैं।

कंटेनर पुणे से मुम्बई की ओर जा रही था। आधी रात को पौने एक बजे के आसपास खोपोली के पास यह घटना हुई। क्रेटा, इनोवा, ट्रेलर, ट्रक और एक अन्य वाहन को धक्का मारा।

इस दुर्घटना में मंजु प्रकाश नाहर (उम्र 58, नि. इंद्रपुरी, गोरेगांव वेस्ट), डॉ. वैभव वसंत झुंझारे (उम्र 41, नि. नवी मुम्बई), उषा वसंत झुंझारे (उम्र 63), वैशाली वैभव झुंझारे (उम्र 38), श्रेया वैभव झुंझारे (उम्र 5) है।

स्वप्निल सोनाली काम्बले (उम्र 30, गोरेगांव वेस्ट) प्रकाश हेमराज नाहर (उम्र 65, नि. गोरेगांव वेस्ट), अर्णव वैभव झुंझारे(उम्र 11, नि. नवी मुम्बई), किशन चौधरी, कालूराम जमनाजी जाट घायल लोगो के नाम हैं। घायलो को खोपोली नगर परिषद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैभव झुंझारे नवी मुम्बई महापालिका के पशु चिकित्सा अधिकारी थे। वे अपने पर्सनल काम के लिए नवी मुम्बई जा रहे थे। कोरोना काल में कोरोना नियंत्रण की ज़िम्मेदारी उनपर थी इसलिए सावधानी बरतते हुए उन्होने अपनी माँ, पापा, पत्नी और बच्चों को गांव मे छोड़ दिया था। सोमवार को सबको लेकर वापस आते समय यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में उनके परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गयी, सिर्फ उनका बेटा अर्णव घायल है और अस्पताल में भर्ती है।