पश्चिम महाराष्ट्र के भारी बाढ़ में अब तक 43 लोगों की मौत, कोल्हापुर-सातारा में भारी बारिश की चेतावनी 

कोल्हापुर : समाचार ऑनलाईन – कोल्हापुर और सातारा में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग दवारा दिए जाने की जानकारी  पुणे के विभाग आयुक्त दीपक महेसेकर को दी गई है ।   इस मौके पर वे  कोल्हापुर और सातारा में जान गवाने वाले लोगों की जानकारी दे रहे थे । म्हैसेकर दवारा दी गई जानकारी के अनुसार सांगली और कोल्हापुर क्षेत्र में आज और तीन शव बरामद हुए है ।  पश्चिम महाराष्ट्र में मरने वालो की संख्या 43 तक पहुंच गई है।  अभी तक तीन लोग लापता है।

5 जिलों के बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया 
विभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी ।   इस मौके पर पश्चिम महाराष्ट्र के 5 जिलों के बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी गई। इस मौके पर उन्होंने बताया की सोमवार की रात कोल्हापुर में एक शव बरामद हुआ ।   इन दोनों जिलों में बाढ़ के बाद लापता हुए तीन लोगो का अभी तक पता नहीं चल पाया है. अब तक 4,74, 226 नागरिकों को स्थानांतरित किया गया है।
भारी बारिश की जानकारी दी 
इस मौके पर उन्होंने शहर  में भारी बारिश की चेतावनी दी. इस पर उन्होंने कहा कि कोल्हापुर और सातारा में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है ।   लेकिन तक दोनों जिले में बारिश की शुरुआत नहीं हुई है।