Heavy Rains | राज्य के कई जगहों पर जोरदार बारिश, इन जगहों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी 

मुंबई (Mumbai News), 18 अगस्त : विदर्भ (Vidarbha) के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में  जोरदार वापसी की है। कई दिनों तक गायब रहने के बाद बारिश (Heavy Rains) फिर से सक्रिय हो गए हैं। उत्तर महाराष्ट्र (North Maharashtra), मराठवाड़ा (Marathwada) में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया गया है।  जबकि कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ  में मौसम विभाग (Weather Department) ने येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है।  ऐसे में अगले कुछ दिन बारिश (Heavy Rains) होने की संभावना है।

 

बारिश की जोरदार वापसी ; किसानों को बड़ी राहत

राज्य में बारिश (Rain) ने दमदार वापसी की है।  मराठवाड़ा और विदर्भ में भारी बारिश हुई है।  परभणी, नांदेड़, अकोला, वर्धा, भंडारा में भारी बारिश हुई है। करीब महीने भर तक गायब रहने के बाद बारिश शुरू हुई है।  इस बारिश से किसानो के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। कई जगहों पर बुआई का टीम आ गया है।  लेकिन इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

पिछले महीने भारी बारिश से राज्य के कई जिलों में बाढ़ गई थी। मौसम विभाग ने फिर से राज्य में जोरदार बारिश  (Heavy Rain) का अनुमान लगाया है। इसके अनुसार  बारिश शुरू हो गई है।

 

बंगाल के उपसागर में कम दबाव का पट्टा निर्माण होने से महाराष्ट्र (Maharashtra) में आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।  साथ ही मराठवाड़ा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

 

 

Weather Alert | उत्तर महाराष्ट्र में ‘ऑरेंज’ अलर्ट; मराठवाडा में बारिश की संभावना

Dengue infection | खड़कवासला, किरकटवाडी में डेंगू संक्रमण के मामले में भारी बढ़ोतरी