Lockdown को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का स्पष्टीकरण; कहा- ‘अभी नहीं हुआ फैसला’

मुंबई : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। इस बढ़ती संख्या को काबू में लाने के लिए प्रशासन अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके बाद अब फिर से लॉकडाउन लगाने की चर्चा शुरू है। ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लॉकडाउन को लेकर बयान दिया है।

कोरोना मरीजो की बढती संख्या चिंता का विषय है। इसके अनुसार अब लॉकडाउन की चर्चा शुरू है। राजेश टोपे ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कई लोगो के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो जाती है, इसकी जानकारी सरकार को है। इन सभी बातो का विचार कर निर्णय लिए जाते हैं। हैं। इसलिए लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में रखा है। लेकिन अगर परिस्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो लॉकडाउन करना पड़ेगा। हालांकि अभी राज्य में लॉकडाउन लगाने के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन लॉकडाउन लगाने की चर्चा शुरू है।

टोपे ने कहा कि कुछ दिन तक प्रतिबंध सख्त किए जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि लॉकडाउन लगेगा ही नहीं। परिस्थिति अनुसार इसका फैसला लिया जाएगा। लॉकडाउन कोरोना चेन को तोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है।