सलमानी समाज विकास संस्था का स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

पिंपरी। सँवाददाता – महाराष्ट्र सलमानी समाज विकास संस्था की ओर से सलमानी (नाई) समाज के भाइयों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें ने डॉ. महेश शेटे ने ग्राहकों को सेवा देते वक्त अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखा जाय? इसके बारे में मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सलमानी विकास संस्था के पिंपरी चिंचवड़ शहर में रहे सातों विभाग के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया। इसकी जानकारी संस्था के महासचिव शेख शमशेर असमद सलमानी ने दी।
समाज की भलाई व उन्नति के लिए सलमानी समाज विकास संस्था द्वारा आगे भी ऐसे लोकोपकारी उपक्रम आयोजित किये जायेंगे, ऐसा कार्यक्रम के संयोजकों ने घोषित किया। पिंपरी के वल्लभनगर स्थित नाना नानी पार्क में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नसीम हकीम स्लमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष शेख मेहबूब हनीफ सलमानी, प्रदेश कार्याध्यक्ष शेख सिकंदर अय्युब सलमानी, उपकार्याध्यक्ष शेख वाहिद फते मोहम्मद सलमानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शेख इरफान (मुन्ना) अमीर हसन सलमानी, प्रदेश महासचिव शेख शमशेर असमद सलमानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।