पाकिस्तान के हमले में महाराष्ट्र का एक और पुत्र वीरगति को प्राप्त , संग्राम पाटिल शहीद

कोल्हापुर, 21 नवंबर – जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान के नापाक हमले में महाराष्ट्र ने आज एक और बेटे को खो दिया है। कोल्हापुर जिले के निगवे खालसा के संग्राम शिवाजी पाटिल शहीद हो गए है । एक सप्ताह में कोल्हापुर जिले के दो जवान शहीद हो गए हैं।

संग्राम पाटिल भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे । जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में 16 मराठा पोस्ट पर वे नियुक्त थे। संग्राम पाटिल के शहीद होने से निगवे खालसा गांव सहित पुरे परिसर में मातम पसर गया है । संग्राम पाटिल अपने पीछे मां, पिता, पत्नी, बेटा और बेटी छोड़कर गए है।

कुछ महीने बाद ही संग्राम पाटिल रिटायर्ड होने के बाद गांव लौटने वाले थे। फरवरी महीने से वह घर नहीं आये थे। फ़ोन पर परिवार से बात होती थी। आज फ़ोन पर उनके शहीद होने की खबर मिलने से पुरे ,कोल्हापुर जिले में मातम पसर गया है। पिछले सप्ताह कोल्हापुर जिले के जवान ऋषिकेश जोंधले 20 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। पाकिस्तान ने 13 नवंबर को भारतीय सीमा में जमकर फायरिंग की थी। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया था। लेकिन इस फायरिंग में महाराष्ट्र ने अपना बेटा गंवा दिया।