Hasan Mushrif | चंद्रकांत पाटिल सबके मास्टरमाइंड, सोमैया के आरोप के बाद हसन मुश्रीफ ने साधा निशाना 

मुंबई (Mumbai News), 20 सितंबर : भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ (Hasan Mushrif ) के दूसरे घोटाले का पर्दाफाश किया।  गढ़ हिंगल के पास आप्पासाहेब नलावडे सक्कर कारखाना (Appasaheb Nalawade Sugar Factory) में मुश्रीफ (Hasan Mushrif) दवारा 100 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप सोमैया ने लगाया है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हॉफ मुश्रीफ ने सारे आरोप को ख़ारिज किया है।  इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने निशाना साधा है।   हसन मुश्रीफ ने उन्हें चंद्रकांत पाटिल का  मास्टरमाइंड बताया है।

हसन मुश्रीफ (Hasan Mushrif ) ने कहा है कि किरीट सोमैया जो आरोप लगा रहे है वह भाजपा (BJP) की साजिश है। वे चंद्रकांत पाटिल के मास्टरमाइंड है।  भाजपा लगातार मुझे दबाने का प्रयास कर रही है।  भाजपा में आने की मुझसे विनती की गई थी।  जिले में आज भाजपा शून्य है।  चंद्रकांत पाटिल ने बदला लेना तय किया था।  लेकिन अमित शाह (Amit Shah) की मध्यस्थता से वह रुक गए।  देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के इशारे पर वह बोलते है।  चंद्रकांत पाटिल पुरुषार्थ के साथ लड़े।  मैं महाविकास आघाडी  (Maha Vikas Aghadi) के नेता को कहना चाहता हूं कि चुप बैठने से नहीं चलेगा।  चंद्रकांत पाटिल के प्रेशर में यह सब हो रहा है।  चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कराऊंगा।

किरीट सोमैया के आरोपों पर सफाई

हसन मुश्रीफ ने किरीट सोमैया के सभी आरोपों को ख़ारिज किया है।  उन्होंने कहा कि मैं किरीट सोमैया के प्रति आभार जताता हूं उन्होंने मुझे अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना दी है।  किरीट सोमैया के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा करूंगा।
किरीट सोमैया हमेशा कहते है कि मैं डॉक्युमेंट्स निकालता हूं और उसे फडणवीस के पास लेकर जाते है।  वह जो कहते है वही करते है।  चंद्रकांत पाटिल पुरुषार्थ के साथ लड़े।  किसी का इस्तेमाल कर किसी को बदनाम नहीं करे।  मेरे परिवार की बदनामी कर उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।  मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे है।

महाविकास आघाडी को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।  महाविकास आघाडी का कर्ज माफ़ी, शिव भोजन थाली और मध्नयाह भोजन योजना चल रहा है.मैं महाविकास आघाडी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि चुप बैठने से नहीं चलेगा।  चंद्रकांत के प्रेशर में यह हो रहा है।  मैं फेविकोल हूं यह मैं मंत्रिमंडल की बैठक (Cabinet Meeting) में बोलता हूं।  चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ  केस दर्ज कराऊंगा।

 

Maharashtra | पुरुषार्थ दिखाकर चंद्रकांत पाटिल चुनाव लड़ें; मुश्रीफ का पलटवार

Thane | ठाणे के भिवंडी में मनसे दवारा टोल नाके पर तोड़फोड़, गड्ढेनुमा सड़क को लेकर जताई नाराजगी