हर्षवर्धन पाटील बुधवार को करेंगे भाजपा में प्रवेश

पुणे समाचार ऑनलाईन –  पुणे स्थित इंदापुर के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटील बुधवार को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करेंगे। उस दृष्टि से उनके कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है।

गौरतलब है कि पाटील ने अगली राजनीतिक दिशा तय करने के लिए 4 सितंबर को जनसंकल्प सम्मेलन आयोजित किया था। इस समय उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर तंग कसते हुए धोखा देने का आरोप लगाया था। साथ ही फिलहाल देश में किस प्रकार की हवा चल रही है ऐसा कहकर भाजपा में जाने के संकेत दिए थे।कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें भाजपा में जाने के लिए समर्थन दिया। सम्मेलन के बाद दो दिनों तक पाटील संपर्क से बाहर थे। उसके बाद वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दिए। उसके बाद भी उनके भाजपा में प्रवेश की तारीख निश्चित नहीं हो रही थी। आखिरकार बुधवार 11 सितंबर को वे मुंबई में मुख्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की उपस्थिति में प्रवेश करने जा रहे हैं। इंदापुर तहसील में होनेवाले उनके कट्‌टर समर्थक भी उनके साथ भाजपा में प्रवेश करेंगे। उसके लिए कार्यकर्ताओं की तैयारी पूरी हो गई है। पाटील के प्रवेश से इंदापुर में होनेवाला कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त हो जाएगा।