रोटरी क्लब ऑफ निगडी-पुणे की तरफ से हाफ मैराथन प्रतियोगिता का किया गया है आयोजन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – रोटरी क्लब ऑफ़ निगड़ी-पुणे की तरफ से हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पिछले 10 सालों से इसे आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह 8 दिसंबर को आयोजित किया गया है। यह मैराथन सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। इसे सिटी प्राइड स्कूल के पास मैदान में आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिलाएं शामिल होगी।

जिसमें 21 किलो, 10 किलो, 5 किलो और 2 किलो का मैराथन शामिल है। संस्था की ओर से इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले को टी-शर्ट, मेडल, प्रमाण पत्र साथ ही नाश्ता की सुविधा दी गयी है। 5 किलो और 2 किलो का मैराथन कॉर्पोरेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आयोजन किया गया है। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों में जन जागृति, स्पोर्ट्स को लेकर लोगों में उत्साह आदि है।

पुरस्कार – इस प्रतियोगिता के हर एक कैटेगरी के लिए 3 विजेता घोषित किये जायेंगे। 21 किलो मैराथन के लिए पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए, दूसरा और तीसरा 15 और 10 हजार रुपए इनाम के रूप में दिए जायेंगे। कुल इनाम का रकम 4 लाख रुपए है।

यहां करें रजिस्ट्रेशन – इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके लिए आप www.runthon.org.in में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 1 हजार रुपए रखा गया है।

इसकी जानकारी आज पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गयी। इस दौरान विजय कालभोर (अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ़ निगडी-पुणे), प्रवीण, प्रणिता, रवि और सविता उपस्थित थे।