पुलिस को 9 महीने से चकमा दे रहा गुंडा गिरफ्तार

निगड़ी : समाचार ऑनलाईन –  हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप झेल रहा शातिर गुंडा पुलिस को 9 महीने से चकमा दे रहा था। एंटी डेक्यॉट टीम ने इस शातिर गुंडे को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है। निगड़ी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश दिनेश सावंत (उम्र 27 वर्ष, नि. वंदे मातरम चौक, रूपीनगर, तलवड़े) के रूप में की गई है।

एंटी डेक्यॉट टीम ने कार्रवाई की
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर अस्पत से मिली जानकारी के अनुसार एंटी डेक्यॉट टीम की पुलिस रावेत परिसर में गश्त लगा रही थी। तभी पुलिस नाइक निशांत काले को जानकारी मिली कि निगड़ी पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी भोंडवे कॉर्नर में रुका हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर योगेश को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज
योगेश पर 2012 में मारपीट का एक, 2014 में गंभीर मारपीट और हत्या के प्रयास सहित दो और 2018 में भी हत्या के प्रयास का एक इस तरह कुल 4 मामले दर्ज है। पिछले 9 महीने से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। निगड़ी पुलिस उसे तलाश रही थी। आखिरकार एंटी डेक्यॉट टीम ने उसे पकड़ने में सफलता मिली है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे निगड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर अस्पत, पुलिस सब-इंस्पेक्टर विट्ठल बढे, पुलिसकर्मी अजय भोसले, निशांत काले, किरण काटकर, उमेश पुलगम व सागर शेडगे की टीम ने की।