गुजरात :  पायल रोहतगी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने लिए पैसे ; संग्राम सिंह का बड़ा आरोप 

मुंबई, 26 जून : विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पड़ोस में और सोसायटी परिसर में खेल रहे बच्चों को पायल ने हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दी थी।  इस मामले में अहमदाबाद पुलिस ने पायल को गिरफ्तार कर लिया है।  लेकिन इस कार्रवाई पर पायल के दोस्त संग्राम सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है।  उसने आरोप लगाया है कि  पुलिस ने पैसे लेकर झूठे केस में गिरफ्तार किया है।

संग्राम एक फेमस एथलीट है।  वह पायल का काफी गहरा दोस्त है।  गिरफ़्तारी की खबर मिलते ही वह पायल से मिलने अहमदाबाद पहुंचा।  यहां आने के बाद मीडिया से बात करते हुए उनसे पायल के निर्दोष होने का दावा किया।  उंसने कहा कि सोसायटी के लोग और पुलिस ने मिलकर झूठे मामले में उसे गिरफ्तार किया है।  वह बेहद शांत प्रवृति की है।  पुलिस ने पैसे लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।  यह मामला झूठा है यह जल्द साबित हो जाएगा।  उसने पायल की जल्द से जल्द जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है।  पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है।

इससे पूर्व राजस्थान पुलिस  पायल को गिरफ्तार किया था।  भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल नेहरू के विषय में पायल ने एक वीडियो बनाया था।  इस वीडियो में उसने नेहरू पर झूठे आरोप लगाए थे।  इस मामले में अभी भी वह पूरी तरह से आजाद नहीं हुई है।  अब एक और विवाद ने पायल को घेर लिया है।