Gujrat Assembly Elections | गुजरात में ‘आप’ को मिला हीरा; कर्मचारियों को फ्लैट और कार बोनस में देने वाले मालिक की राजनीति में एंट्री 

 

अहमदाबाद (ahmedabad news), 28 जून : दिल्ली में सफल राजनीति करने के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब गुजरात (Gujrat Assembly Elections) में विधानसभा चुनाव (gujarat assembly elections 2022) के मैदान में पूरी ताकत से उतरेगी। रविवार को गुजरात (Gujrat Assembly Elections) की राजनीति में और एक ट्विस्ट आ गया। सूरत के हीरा व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता महेश सवानी (surat businessman mahesh savani) आम आदमी पार्टी (surat businessman mahesh savani joins AAP )में शामिल हो गए. गुजरात की सत्ताधारी भाजपा (BJP) को हारने के उद्देश्य से काम कर रही आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है।  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने उन्हें पार्टी में प्रवेश करवाया।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, गुजरात के सफल उघोगपति और प्रसिद्ध समाजसेवक महेश सवानी ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया।  महेश सवानी का पार्टी में  स्वागत है।  गुजरात की राजनीति अब नई दिशा में बढ़ रही है।  महेश सवानी के पार्टी में प्रवेश से गुजरात में आप पार्टी को गति मिलेगी।  फरवरी महीने में गुजरात मनपा चुनाव में चुनकर आये नगरसेवकों की भी सिसोदिया ने प्रशंसा की।

कर्मचारियों को कार और घर गिफ्ट देकर आये थे चर्चा में 
हर वर्ष दिवाली में बोनस के रूप में सूरत के हीरा व्यापारी महेश सवानी अपने कर्मचारियों को कार और फ्लैट जैसी महंगी गिफ्ट देते है।  इसके साथ ही महेश सवानी ने 500 से अधिक लड़कियों की शादी कराई है।  ऐसे में महेश सवानी केवल गुजरात में ही बल्कि पुरे देश के प्रसिद्ध है।

गुजरात के भावनगर के एक गांव में रहने वाले महेश सवानी के पिता करीब 40 वर्ष पहले सूरत शहर में रहने आये थे।  उन्होंने तब हीरा पोलिश करने का काम शुरू किया था।  धीरे-धीरे यह काम बढ़ा और वह यूनिट ओनर बन गए।  उनका परिसर हर लड़की की शादी में करीब 4 लाख रुपए का खर्च करने की क्षमता तय करता है। सिसोदिया ने कहा है कि  गुजरात मनपा चुनाव में 120 में से 27 सीटें जितने के बाद हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य में भाजपा को हारने की योजना बनाई है।

जून में हुई बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में आप के सभी सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी।  आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सफलता मिलने के बाद धीरे धीरे अन्य राज्यों में पांव पसारने की शुरुआत की है।  गुजरात के साथ आप उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।