शानदार पहल! पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा मरीजों को गिफ्ट वितरित 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन –  पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई सेंट्रल स्थित जगजीवनराम हॉस्पिटल में मरीजों को गिफ्ट वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्षा अर्चना गुप्ता और कार्यकारिणी की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं।  श्रीमती गुप्ता ने मरीजों का हालचाल जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। महिला वार्ड की रोगियों ने एक गीत भी गाया। इन

मरीजों को उत्साहवर्धन करने के लिए 
संगठन की अध्यक्षा और पदाधिकारियों के साथ डॉक्टर्स भी इसमें शामिल हो गए। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि रोगियों से व्यवहार करते समय वे सकारात्मक दृष्टिकोण रखें जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर हो और वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ओर अग्रसर हों। श्रीमती गुप्ता ने सहायक नर्सिंग अधिकारी (एएनओ) और उनके कर्मचारियों को भर्ती मरीजों को उपहारों  के वितरण में सहयोग प्रदान करने उन्हें नकद पुरस्कार भी प्रदान किया।