बढ़िया भाई ! ! महाराष्ट्र के भंडारा रोड पर ट्रैफिक जाम देखकर नितिन गड़करी खुद कार से उतरे, और……… 

 

नागपुर, 19 जून : पारडी फ्लाईओवर के कंस्ट्रक्शन की वजह से भंडारा रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है।  यहां पर हमेशा जाम लगा रहता है।  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को भी शुक्रवार को इस समस्या का सामना करना पड़ा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गड़करी ने कार से उतरकर खुद ही ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने लगे।  शुक्रवार की दोपहर 12. 30 बजे का वक़्त था।  भवानी मंदिर में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के लिए गड़करी पारड़ी जा रहे थे।  उनका काफिला जब पारड़ी फ्लाईओवर के पास पहुंचा तब वहां की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से ही बिगड़ी हुई थी। गड़करी तुरंत कार से उतरे और ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य करने में पुलिस कर्मचारियों की मदद करने लगे।  गड़करी को देखकर परिसर के लोग जमा हो गए।  इस मौके पर उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की भी क्लास ली।  उन्होंने समझाया  कि अतिक्रमण की वजह से लोगों को ट्रैफिक में कितनी परेशानी होती है।
इसके बाद समस्या के समाधान का आश्वासन देकर आगे के कार्यक्रम के लिए  निकल गए।  इस दौरान उन्होंने पारड़ी फ्लाईओवर का काम तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए।