पोते ने ही घर से चुराए पांच लाख रुपए के गहने

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पोते ने ही घर की अलमारी में रखे 4 लाख 53 हजार रुपए के सोने के गहने चुराने की घटना घटी है। इस मामले में पोते के खिलाफ खडक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 6 अक्टूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब घोरपेठ में घटी। इस मामले में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने खडक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9bdd4e2c-cee3-11e8-87f3-3f09733b51f9′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार घटना के समय बुजुर्ग महिला किचन में सामान रखने के लिए गई थी। इस बात का फायदा उठाकर नाबालिग पोते ने हॉल में रखी अलमारी खोली। अलमारी के लॉकर में रखे 4 लाख  53 हजार 900 रुपए के सोने के गहने चुरा लिए। इस बात ध्यान में आते ही खडक पुलिस ने शिकायत दायर की गई। आगे की जांच खडक पुलिस कर रही है।

फर्जी सॉफ्टवेयर तैयार करनेवाले कार्यालय पर साइबर सेल का छापा

सफर के दौरान महिला के गहने हुए चोरी

पुणे में एसटी बस से सफर करनेवाली महिला के गहनें चुराकर चोर फरार हो गए। एक लाख 20 हजार रुपए कीमत के गहने चुराकर फरार हो गए। यह मामला शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब स्वारगेट एसटी बस स्टैंड के पास घटी। एक 67 वर्षीय महिला ने स्वारगेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला स्वारगेट से कल्याण के लिए बस में सफर कर रही थी। बस में भीड़ होने की वजह से बस के दरवाजे में खड़े होकर सफर कर रही थी। चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर महिला के पास से गहने चुराकर फरार हो गए। इस मामले में स्वारगेट पुलिस जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B072FJPFTC,B0784BZ5VY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d16ba19b-cee3-11e8-bd3e-232e198988a4′]