governor | महाराष्ट्र : साकीनाका बलात्कार मामले में राज्यपाल का मुख्यमंत्री को पत्र

मुंबई : पुणे समाचार –  governor | कुछ दिनों पहले साकीनाका (sakinaka) में एक महिला के साथ बलात्कार (rape) हुआ था। इस महिला की मौत के बाद राज्य की कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। लेकिन अब राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (governor bhagatsingh koshyari) इस मामले में कूद गए है। उन्होंने दो दिवसीय अधिवेशन बुलाने की मांग की है। इससे जुड़ा पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजा है।

इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि राज्य में महिला सुरक्षा, कानून व व्यवस्था और दिशा कानून को लेकर चर्चा की जाए। इन विषयों पर चर्चा करने के लिए दो दिनों का एक अधिवेशन बुलाये। ऐसे में एक बार फिर से राज्यपाल और महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) के बीच संघर्ष देखने को मिल सकता है। राज्यपाल को अधिवेशन बुलाने का क़ानूनी अधिकार है। लेकिन नैतिक अधिकार है क्या ? यह सवाल शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने पूछा है। इस विषय में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) क्या निर्णय लेते है ? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

आखिर क्या घटना हुई थी ?

दिल्ली के निर्भया गैंगरेप घटना की याद करा देने वाली घटना मुंबई के साकीनाका में हुई थी। साकीनाका क्षेत्र में टेम्पो में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया था। प्राथमिक जांच के अनुसार पीड़िता को रॉड से मारा गया था। सड़क पर पार्क की गई टेम्पो में यह घटना हुई थी। टेम्पो में खून मिला था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया था।

 

Jalgaon | जलगांव में ताश के पत्तों की तरह बिखड़ गई बिल्डिंग, वीडियो हुआ वायरल 

crime news | महाराष्ट्र : कर्ज दिलाने का लालच देकर युवक से 2 लाख की ठगी

Sana Gulwani | पाकिस्तान में हिंदू युवती ने रचा इतिहास, सना ने कर दिखाया 

Road Accident | नगर -पुणे हाईवे पर विचित्र हादसा ; चार लोगों की मौके पर ही मौत