Governor Bhagat Singh Koshyari | 80 वर्ष की उम्र में सिंहगढ़ किले पर पैदल ही पहुंचे राज्यपाल कोश्यारी

पुणे (Pune News) : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) आज, सोमवार को पुणे के दौरे पर हैं। शिवनेरी (shivneri) के बाद उन्होंने सिंहगढ़ का दौरा किया। 80 साल की उम्र में कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) सिंहगढ़ (Sinhagad) फतह किया। राज्यपाल ने सिंहगढ़ पर तानाजी मालुसरे (Tanaji Malusare) की समाधि का दर्शन किया।

 

“मेरे राजनीतिक जीवन में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) एक नए अवतार में आए। इतिहासकारों ने चतुराई, बुद्धि और शक्ति की प्रशंसा की है। बुद्धि की शक्ति से शासन किया। शिवाजी महाराज हिंदुस्तान के हैं। तानाजी मालुसरे का इतिहास बच्चों को समझना चाहिए, शिक्षा में आना चाहिए। हमारे बच्चे तानाजी मालुसरे बनें, ” ऐसा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) ने संवाददाताओं से कहा।

 

राज्यपाल 15 और 16 अगस्त को पुणे (Pune) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। भारतीय स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) के अवसर पर पुणे आयुक्त कार्यालय में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। उसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे (Shivshahir Babasaheb Purandare) की अवधारणा पर अम्बेगांव में बन रहे शिव सृष्टि का भी दौरा किया।

बाद में आज (16 तारीख को) सिंहगढ़ की यात्रा के दौरान सिंहगढ़ किले (Sinhagad Fort) पर रहने वाले नागरिकों ने राज्यपाल के रास्ते में रंगोली निकाली और एक स्थान पर कुछ महिलाओं ने आरती कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर, “आप कैसे हैं? हमारे उत्तराखंड में भी ऐसा किले हैं। आप एक बार वहां आएं…” इन शब्दों में लोगों से सवाल करते हुए राज्यपाल कोश्यारी (Governor Koshyari) आगे बढ़े।

 

 

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Deccan Queen Express | डेक्कन क्वीन में विस्टाडोम कोच का पहला रन हाउसफुल