कोल्हापुर का एक सरकारी मंत्री कोथरूड़ तक बहते आया

पुणे : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को पुणे में चंद्रकांत पाटील पर निशाना साधते हुए कहा कि कोल्हापुर, सांगली में बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ। इस बाढ़ में एक सरकारी मंत्री सीधे कोथरूड़ तक बहता आया।

सोमवार को पुणे में हुई जाहीर सभा में ठाकरे ने भाजपा, शिवसेना पर तंग कसा। ठाकरे ने कहा कि कोल्हापुर, सांगली में इतनी बड़ी बाढ़ आई। लाेगाें के घर बह गए। इतना नुकसान हुआ लेकिन हमारी सरकार प्रचार में व्यस्त थी। सरकार का एक मंत्री तो सीधे कोल्हापुर से कोथरूड़ तक बहते आया। कोई गिरते गिरते आता है लेकिन यह मंत्री को सीधे बहते आ गया। चंपा ऐसा नाम रखा गया हे। पुणेवासी नाम रखने में माहिर होते है। हमारा उम्मीदवार चंपा की चंपी करेगा।

सरकार पर तंग कसते हुए ठाकरे ने कहा कि इतिहास को जिंदा रखने का, उसका जतन करने काम सरकार का है लेकिन कितनी सरकारें आती है और जाती है कोई युवाओं को इतिहास बताने का काम नहीं करता। गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा निर्माण हो भी गई लेकिन महाराष्ट्र में अभी तक छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक नहीं बनाया गया है। मेरी यही भूमिका है कि प्रतिमाएं निर्माण करने के बजाय गढ़, किलों की देखभाल ठिक से करें।

बालासाहब ठाकरे होते तो हिम्मत नहीं होती

शिवसेना पर तंग कसते हुए कहा कि पुणे, नाशिक जैसे बड़े शहराें में शिवसेना को एक भी सीट नहीं दी गई। यहां तो शिवसेना दिख ही नहीं रही। इतनी लाचारी क्यों? सत्ता के लिए भाजपा के साथ युति की गई। भाजपा मान नहीं देती तो फिर युति क्यों? आज अगर बालासाहब ठाकरे होते तो ऐसे करने की हिम्मत नहीं होती। मेरे साथ भी ऐसा करने की उनकी हिम्मत नहीं होती।