सरकारी कर्मचारियों को नए साल से मिलेगा सातवें वेतन आयोग का तोहफा !

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – राज्य सरकार के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2019 से सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन वृद्धि मिलेगी, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है। सातवा वेतन आयोग के सिफारिश को समिति साल के आखरी महीने तक सरकार के सामने पेश कर सकती है। इस रिपोर्ट में 17 लाख कर्मचारी और साढ़े छह लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल है।

सातवीं वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लागू कर दिया गया है। जिसके बाद से ही कर्मचारी और अधिकारी इसकी मांग कर रहे है। जिसके के लिए कर्मचारी व अधिकारी द्वारा आंदोलन भी किया गया है। इसकी तैयारी के लिए के राज्य सरकार ने गृह विभाग के पूर्व अप्पर मुख्य सचिव के. पी. बक्षी केअध्यक्ष में समिति स्थापन की है।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, समिति अपने रिपोर्ट को जल्द से जल्द सरकार के सामने पेश करेगी। जिसके बाद सरकार द्वारा इस पर काम किया जायेगा। खबरों के अनुसार 1 जनवरी से कर्मचारियों को सातवे वेतन लागु हो जायेगा। जिससे कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।