Gorakhpur | उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में भाजपा नेता की मां और डेढ़ वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या; पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: (Gorakhpur) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक भयंकर घटना हुई है। एक भाजपा (BJP) नेता की मां और डेढ़ साल के बच्चे की नृशंस हत्या (murder) कर दी गई है। साथ ही आरोपी द्वारा किए गए हमले में पत्नी और 10 साल की बेटी भी घायल हो गई। परशुराम शुक्ला (Parashuram Shukla) इस भाजपा नेता का नाम है। (Gorakhpur) उनके परिवार के चारों सदस्य पर फावड़े से हमला किया गया। जिस समय परिवार पर हमला हुआ उस समय शुक्ला घर पर नहीं थे। वे काम के सिलसिले में बाहर गए थे। गोरखपुर के हरपूर-बुदहट पुलिस थाने (Harpur-Budhat police station) की सीमा के तेनुआ गांव में मंगलवार शाम 7 बजे के आसपास यह घटना हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी के सदस्य परशुराम शुक्ला के घर पर सीताराम शुक्ला ने हमला किया। उस समय परशुराम अपने काम के सिलसिले में लुधियाना गए थे। सीताराम और परशुराम के बीच छत से पानी गिरने पर विवाद हुआ था। इस बारे में पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। मंगलवार दोपहर पुलिस आईजीआरएस पोर्टल के शिकायत के अनुसार जांच करने के लिए सीताराम के घर आई थी। सीताराम ऑटो चलाता है। वो शाम को घर आया तो उसके परिवार ने इस बारे में उसे जानकारी दी।

सीताराम यह सब सुनकर गुस्से में आया और फावडा लेकर परशुराम शुक्ला के घर गया। उसने परशुराम की 70 वर्षीय मां विमला देवी और डेढ साल के बेटे रौनक के सिर और गले पर फावडे पर वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। अपनी सास को बचाने के लिए परशुराम की पत्नी सुषमा शुक्ला दौड़ी, तब उसके ऊपर और 10 वर्षीय बेटी के ऊपर फावडे सए वार किया। इसमें ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभ, मनोज अवस्थी, एके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है। साथ ही गांव में तनाव का वातावरण होने के कारण पुलिस भी तैनात कर दी गई है। हत्या करने के बाद सीताराम शुक्ला फरार है। पुलिस की कुछ टीम उसे ढूंढने में लगी है। इस मामले की अधिक जांच की जा रही है।