Gopichand Padalkar | महाराष्ट्र : राष्ट्रवादी का असली चेहरा सामने आया – गोपीचंद पडलकर 

सोलापुर, (Solapur news) 1 जुलाई : भाजपा (BJP) के विधान परिषद् के विधायक गोपीचंद पडलकर (Gopichand Padalkar) ने बुधवार को शरद पवार (Sharad Pawar) निशाना साधा था।  इसके बाद सोलापुर शहर में उनकी गाडी पर एक युवक ने पत्थर मारा है।  यह युवक कैमरे में कैद हो गया है।  इस घटना पर टिपण्णी करते हुए गोपीचंद पडलकर (Gopichand Padalkar) ने कहा है कि इस घटना से राष्ट्रवादी (Rastrawadi) अब मुद्दों को छोड़कर गुददो पर आ गई है।

कल की घटना के बाद आज गुरुवार को गोपीचंद पडलकर सोलापुर सरकारी विश्रामगृह में बोलते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress Party) पर हमला किया है।  उन्होंने कहा कि इस घटना की वजह से राष्ट्रवादी का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।  क्योकि पिछले वर्ष भर में घटी घटनाओं की वजह से महाराष्ट्र के अधिकांश बहुजन पर न्याय किया गया और और उनके खिलाफ मैंने हमेशा आवाज उठाई।  ओबीसी का स्थानीय स्वराज संस्था से आरक्षण इनके नाकारापन से  रद्द हुआ है।  अजीत पवार की वजह से प्रमोशन में आरक्षण चला गया। इस वजह से महाराष्ट्र की छोटी-छोटी जातियों ने बैठक की।  इस बैठक में मिले रिस्पांस की वजह से राष्ट्रवादी का यह हमला है।  लोग जाग रहे है यह बात राष्ट्रवादी को हजम नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से राष्ट्रवादी का असली चेहरा सामने आ गया है।

यह गोपीचंद पडलकर (Gopichand Padalkar) की गाडी पर मारा गया पत्थर नहीं है बल्कि महाराष्ट्र के उपेक्षित पीड़ितों के सिर पर पत्थर मारने का प्रयास है।

राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने स्टंट किया है।  लेकिन यह सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया है।

हमारे कार्यकर्ता में रोहित पवार (Rohit Pawar) का टी शर्ट पहने कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

राष्ट्रवादी के लोगों ने चालाकी की तो महाराष्ट्र के लोगों को जगाये बिना नहीं रहेंगे।

महाराष्ट्र : अजीत पवार, अनिल परब की सीबीआई जांच की भाजपा की मांग

महाराष्ट्र : विधानसभा अध्यक्ष  चुनाव को लेकर राज्य  का राजनीतिक वातावरण गर्माया