Gopichand Padalkar | शरद पवार और पालक मंत्री जयंत पाटिल मुझे ख़त्म करने की साजिश कर रहे 

सांगली/मुंबई : जिले के आटपाडी में स्थित चौक में भाजपा विधायक गोपीचंद पड़लकर (Gopichand Padalkar) के वाहन पर पत्थरबाजी की गई।  इसके बाद राष्ट्रवादी-शिवसेना (Nationalist-Shiv Sena) गुट और पडलकर (Gopichand Padalkar) गुट में जमकर विवाद हुआ।  यह विवाद बाद में मारपीट में तब्दील हो गई ।  इस मामले में एक कार्यकर्ता के पैर में गंभीर चोट लगी है। इस घटना के बाद शहर में तनाव पसर गया था।  पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का दौरा कर बंदोबस्त तैनात किया।  इस मामले में गोपीचंद पडलकर (BJP MLA Gopichand Padalkar) ने राष्ट्रवादी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है।

राष्ट्रवादी-शिवसेना गुट और पडलकर गुट के बीच विवाद की मुख्य वजह यहां हो रहे मध्यवर्ती बैंक का चुनाव  है।  इस चुनाव (Bank Election) को लेकर यहां का वातावरण काफी गर्म हो गया है।  चुनाव जीतने के लिए हर पार्टी दांव-पेंच आजमा रही है।  आटपाडी के सोसायटी गुट के उम्मीदवार तोड़ने के मुद्दे पर गोपीचंद पडलकर जुट और शिवसेना – राष्ट्रवादी गुट आमने-सामने आ गए है।  इन दोनों गुटों में जमकर विवाद  हुआ है।  इसके बाद भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।  साथ ही पडलकर के काफिले की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

 

इस पर गोपीचंद पडलकर (Gopichand Padalkar) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) और सांगली (Sangli) जिले के पालकमंत्री जयंत पाटिल (Jayant Patil) पर गंभीर आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा है कि मेरा घटना से कोई संबंध नहीं है।  शरद पवार और पालक मंत्री जयंत पाटिल मुझे ख़त्म करने की साजिश रच रहे है।  मैं दिघंची जा रहा था तभी मुझ पर भाड़े पर लाये गए हमलावरों ने पत्थरबाजी की।  उन्होंने चुनौती दी कि हिम्मत हो तो यह बात कहकर दिखाए।  मैं सकुशल हूं।


पुलिस की फौज तैनात

आटपाडी में तनाव का वातावरण है. विवाद बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस (Police) दवारा सतर्कता बरती जा रही है।  पुलिस ने फौज बढ़ा दी है।  इस घटना में रायगढ़ के राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (Congress) के प्रदेश महासचिव राजू जानकार (Raju Jankar) गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।  जख्मी राजू जानकार पर विधायक पडलकर के साथ गाली-गलौज कर खुद से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. इससे पूर्व पडलकर की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे।


21 नवंबर  को चुनाव

सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव (Sangli District Central Bank Election) के लिए नामांकन भरने वाले आवेदनों की छंटाई 25 अक्टूबर को सम्पन्न हुई।  जबकि 9 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते है।  21 नवंबर को वोटिंग होगी।  जबकि 23 नवंबर को काउंटिंग होगी।

 

 

Gopichand Padalkar | विधायक गोपीचंद पड़लकर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज, राजनीतिक गलियारे में मची खलबली