पुणे में विकेंड लॉकडाऊन को अच्छा प्रतिसाद

पुणे प्रतिनिधि : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने हेतु पूरे राज्य में विकेंड लॉकडाऊन घोषित किया गया है। शनिवार को पुणे में लॉकडाऊन को अच्छा प्रतिसाद मिला। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था।

पुणे में कोरोना की बदतर स्थिति बन गई है। रोजना पांच हजार से अधिक मरीज पाॅजिटिव पाए जा रहे है। यह क्या कम था कि अब वैक्सीन की भी किल्लत पैदा हुई है। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे। इसलिए पुणेकरों ने विकेंड लॉकडाऊन को गंभीरता से लिया है। शुक्रवार की शाम से ही शहर की सड़के सुनसान पड़ी हुई थी। सड़कों पर महज पुलिस कर्मी दिखाई दे रहे थे। जो कोई लोग घर से बाहर निकल रहे थे उनसे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही थी और बिना वजह घुमनेवालों पर कार्रवाई भी की जा रही थी। एंम्ब्यूलन्स, अत्यावश्यक सेवा के वाहनों के अलावा एक भी वाहन को पुलिस जाने नहीं दे रही थी। अत्यावश्यक सेवा के मेडिकल, क्लिनिक शुरू थे। दूध की दूकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली रखी गई थी। उसके बाद उक्त दूकानें भी बंद की गई। अन्य व्यापारी, दूकानदारों ने अपनी दूकानें बंद रख लॉकडाऊन को सकारात्मक प्रतिसाद दिया।

हड़पसर में एक मॉल पर कार्रवाई

शनिवार की सुबह हड़पसर स्थित मोअर तथा रिलायन्स मॉल खोला गया था। मॉल खुला देख लोगाें ने ख्ररीदी के लिए एक ही भीड़ की। वहां के अन्य दूकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उसके बाद पुलिस ने वहां जाकर मॉल बंद करवाया और कार्रवाई के लिए प्रबंधक को थाने ले गई।