खुशखबरी ! RBI ने बढ़ाया RTGS  का समय, अब इस समय किया जा सकेगा बड़ी रकम की लेनदेन 

 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन –  RBI  ने आम लोगों के उपयोग वाला महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।  RBI की तरफ से रियल टीम ग्रॉस सेटेलमेंट यानी आरटीजीएस सिस्टम का समय बढ़ाने की घोषणा की है. अब सुबह 7 बजे से RTGS की सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह सुविधा अभी तक 8 बजे से शुरू होती थी. इसकी शुरुआत 26 अगस्त से होगी। ऐसे में अब ग्राहक अपना पैसा तुरंत ट्रांसफर कर पाएंगे। यह सेवा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहने की वजह से बंद रहेगा। रविवार को भी सेवा बंद रहेगी।

RTGS से कितना पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है 
आरटीजीएस से 2 लाख या इससे अधिक रकम ट्रांसफर किया जा सकता हैं. इसके लिए कोई विशेष समय तय नहीं किया गया है।  लेकिन अब आरबीआई ने यह समय एक घंटा बढ़ा दिया है.
RTGS का नया समय 
आरबीआई ने RTGS का समय बढ़ा दिया है. अब सुबह 8 बजे  की जगह 7 बजे से RTGS शुरू हो जाएगा।  अब यह समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। जबकि इंटर बैंक ट्रांजेक्शन का समय सुबह 8 बजे से शाम 7. 45 तक रहेगा। नए सिस्टम में अब RTGS का समय बढ़ा दिया गया है.