खुशखबरी ! मुफ्त कोरोना वैक्सीन वितरण की दिशा में हो रही तैयारी ; सरकार  दवारा सूची बनाने का काम जारी 

मुंबई, 11 नवंबर : दुनियाभर के साथ देश में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक और वितरण पर तेज़ी से काम शुरू है।  देश में केंद्र सरकार के निर्देश पर कई राज्यों में वैक्सीन के वितरण के लिए तैयारी शुरगयउ  की गई है. सबसे पहले यह वैक्सीन हेल्थ सेक्टर में काम करने वाले लोगों को फड़िया जाएगा।  इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।  इसके लिए एक एप्लीकेशन तैयार किया गया है।

देश में कोरोना के वैक्सीन के स्टॉक [पर व्यापक तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार से मिली जानकारी के अनुसार कई राज्यों में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए राज्य सरकारों को केंद्र से मदद मिल रही है।  राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल रेफ्रिजरेटर, कूलर और बड़े रेफ्रिजरेटर के अलावा 150 डीप फ्रीज़र्स की व्यवस्था की गई है।  राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में रेफ्रिजरेटर तैयार  किया जा रहा है।

फायज़र से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन -75`C+-15`C स्टोरेज की आवश्यकता होगी।  मिली  जानकारी के अनुसार करोड़ों की डोज -90`से  C -60`C के के ततापमान में स्टॉक करने की क्षमता फ्रीज़र की होनी चाहिए।

देश में  सरकार के आदेश पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ऐसे डॉक्टर्स की सूची तैयार की है जिन्हे वैक्सीन देना चाहिए।  एसोसिएशन के अनुसार  महाराष्ट्र में ऐलोपैथी, होमियोपैथी, आर्युवेद के करीब 2. 50 लाख डॉक्टर्स की सूची तैयार है।  प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टर्स को 12 नवंबर  तक अपनी सूची भेजनी है।