खुशखबरी ! अब होटल में  नहीं लगेगा ये चार्ज, आम लोगों को बड़ी राहत 

 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन –  आम नागरिकों को जल्द केंद्र सरकार की अन्न और औषधि  प्रशासन दवारा बड़ी राहत मिलने वाली है।  कई होटल्स में ग्राहकों से बड़े पैमाने पर सेवाकर के नाम पर लूट की जाती है।  इसकी वजह से आम नागरिक होटल में खाना खाने के लिए नहीं जाते है।  कई दिनों पहले कई अभिनेताओ ने भी खाद्य प्रदार्थो की मनमानी कीमत वसूले जाने की  की बात सामने लाई थी।  इसके बाद खाद्य मंत्रालय ने इस पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

अब सरकार को जवाब देना होगा 
लेकिन अब फाइव स्टार होटल में ग्राहकों से मनमाना दाम नहीं वसूला जायगा। क्योंकि अब इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। मंगलवार को केंद्रीय अन्न और ग्राहक सुरक्षा मंत्री रामविलास पासवान ने इस संबंध में कह कि इस तरह  के खाद्य प्रदार्थो पर होटल की तरफ से वसूले जाने वाली कीमत लगाम लगाई जाएगी। इन वस्तुओं पर अगर उन्होंने दुबारा ओवरचार्ज करते है तो उन्हें इसके लिए अन्न मंत्रालय को जवाब देना होगा।
जल्द बनाया जाएगा कानून 
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सरकार जल्द कानून बनाएगी। वे राहुल बोस दवारा उठाये गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  कुछ दिनों पहले अभिनेता राहुल बोस से चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल ने दो केले के लिए 442 रुपए वसूले थे।  इस पर रामविलास पासवान ने कहा कि  यह बेहद गंभीर बात है।  MRP की तुलना में कोई अधिक रकम नहीं वसूले। इसके लिए सरकार जल्द कानून लाएगी।