खुशखबरी! अब ‘इस’ विभाग के कर्मचारी दिन में एक घंटे कर सकेंगे आराम 

पुणे : समाचार ऑनलाईन – मनपा कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा और एक अजीब सहूलियत दी गई है। शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य जारी रहने से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम रहता है। इसलिए कर्मचारियों को एक घंटा काम पर लेट आने की सहूलियत देने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। पहले ही मनपा कर्मचारी काम पर देरी से आते हैं, उसमें इस निर्णय से उन्हें और एक अच्छा बहाना मिल गया है।

सरकार ने मार्च महीने में पुणे मनपा से राय मांगी थी
मुंबई शहर में बड़े पैमाने पर मेट्रो के कार्य जारी हैं। इससे ट्रैफिक जाम होने से कर्मचारियों को ऑफिस में समय पर पहुंचने में समस्या पैदा होती है। इसलिए सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को काम पर देरी से आने की सहूलियत देने संबंधी पत्र भाजपा नेता पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने दिसंबर में राज्य सरकार को दिया था। उस पत्र के अनुसार राज्य सरकार ने मुंबई में इस प्रकार से कार्यवाही शुरू की है। इसी तर्ज पर राज्य सरकार ने मार्च महीने में पुणे मनपा से राय मंगाई थी। पुणे में मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य जारी हैं। जिससे ट्रैफिक जाम होने के कारण कर्मचारियों को काम पर आने में देरी होती है। इसलिए मुंबई के सरकारी कर्मचारियों के तर्ज पर यहां भी सहूलियत दे सकते हैं। इस प्रकार की राय मनपा द्वारा भेजी गई थी। उसके अनुसार अब राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मनपा को पत्र भेजकर मेट्रो के कार्य से कर्मचारियों को काम पर आने के लिए सहूलियत देने संबंधी निर्णय पर कार्यवाही करने को कहा। मनपा में करीब 18 हजार कर्मचारी हैं। मेट्रो का कार्य शहर में दो रूट्स पर जारी है। इसलिए मनपा प्रशासन द्वारा सभी कर्मचारियों को इस प्रकार की सहूलियत दी जाती है या नहीं? यह देखना होगा।

मनपा के उपायुक्त अनिल मुले ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा दी गई सहूलियत के अनुसार मनपा के प्रोजेक्ट विभाग से मेट्रो के कार्यों की जानकारी ली जाएगी। बाद में जरूरत के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सहूलियत मिलेगी लेकिन कार्य समय पूरा करना होगा
मनपा के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कर्मचारियों को काम पर देरी पर आने एक घंटे की सहूलियत दी जाएगी। लेकिन संबंधित कर्मचारी अगर एक घंटा देरी से काम पर आया तो उसे शाम को एक घंटा ज्यादा देर तक रुक कर काम पूरा करना होगा।