महाराष्ट्र में सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

बच्चों की देखभाल करने के लिए मिलेगी 180 दिनों के पेड छुट्टी

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र सरकार ने अपनी महिला कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। महिला सरकारी कर्मचारियों को सेवा के दौरान बच्चों की देखभाल के लिये कुल 180 दिन के सवैतनिक अवकाश देने का फैसला किया है। ये छुट्टियां बच्चों की उम्र 18 साल होने तक ली जा सकती हैं। यही नहीं पत्नी की मौत होने और बच्चों की उम्र 18 साल से कम होने पर पुरुष कर्मचारियों को भी ये छुट्टी मिल सकती हैं।

बीते दिन राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसका फैसला किया गया है। इसके अनुसार राज्य की सरकारी महिला कर्मचारी अपने बच्चों की देखभाल के लिए 180 दिनों की सवैतनिक छुट्टी ले सकती हैं। बच्चों के दसवीं और 12वीं के परीक्षा के दौरान भी इस छुट्टी की सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। महिला कर्मचारी साल में तीन बार इस छुट्टी की मांग करने की हकदार होंगी। अगर पत्नी की मौत हो जाती है और बच्चे छोटे छोटे हैं तो पुरुष कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जा सकता है।