धोनी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी; कमबैक की डेट फाइनल हुई !

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। धोनी जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देंगे। जी हां,  लंबे समय से जारी अफवाहों की अब पुष्टि कर दी गई है।

आईपीएल का 13 वां सीजन 29 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके लिए धोनी जल्द ही अभ्यास शुरू करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी का प्रशंसक पलके बिछाएं इंतजार कर रहे हैं।

धोनी ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 10 जुलाई को खेला था। धोनी ने मैनचेस्टर में विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था.

धोनी के संन्यास की चर्चा पिछले कुछ महीनों से जारी है. कई लोग उनके क्रिकेट न खेलने पर संदेह जता चुके हैं. धोनी के सन्यास और भविष्य की योजनाओं को लेकर नाहीं धोनी और नाहीं बीसीसीआई ने कोई प्रतिक्रिया दी.

यह पहले से ही तय था कि धोनी आईपीएल में खेलेंगे। पिछले साल नवंबर में, धोनी के एक कार्यक्रम में, इस संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि, जनवरी तक मुझसे कुछ भी न पूछे.

पिछले सात महीनों में, धोनी सिर्फ एक ही बार नेट प्रैक्टिस करते दिखाई दिए। उन्होंने रांची में झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास किया था। अभ्यास में भी, धोनी ने अपना पुराना फॉर्म दिखाया था।

यह है प्लानिंग

धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंचेंगे। वह 1 मार्च से टीम के साथ अभ्यास शुरू करेंगे। अभ्यास के लिए 24 म३न से 15 से 16 खिलाड़ी होंगे। अन्य खिलाड़ी मार्च के दूसरे सप्ताह में पहुंचेंगे। आईपीएल का पहला मैच 29 मार्च को है। इससे पहले चेन्नई के खिलाड़ियों के साथ दो से चार अभ्यास मैच होंगे। यह अभ्यास एमए चिदंबरम स्टेडियम में होंगे। इन अभ्यास मैचों प्रशंसक भी देख सकेंगे.