‘जो न्याय मुंबई को दिया वही न्याय नागपुर, नासिक और पुणे को दें’ फडणवीस का राज्य सरकार से अनुरोध

नागपुर: ऑनलाइन टीम- मुंबई के लोगों को कोरोना वैक्सीन जल्द से जल्द मिले इसके लिए मुंबई मनपा ने ग्लोबल टेंडर निकाला। इस ग्लोबल टेंडर को 8 आपूर्तिकर्ताओं से प्रतिक्रिया मिली है और जल्द ही टीकों की आपूर्ति की जाएगी। मुंबई मनपा ने जिस तरह से ग्लोबल टेंडर निकालने की अनुमति दी है उसी तरह से अन्य मनपा को भी अनुमति दी जाए, यह मांग देवेंद्र फडणवीस ने की है।

न्याय समान हो, जो न्याय मुंबई को मिला वही अन्य मनपा को दें

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर के लिए पुणे, नागपुर मनपा ने राज्य सरकार से अनुमति मांगी है और अन्य मनपा ने भी इसी तरह ग्लोबल टेंडर के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। मुंबई मनपा के ग्लोबल टेंडर को प्रतिक्रिया मिली है। समग्र न्याय समान होना चाहिए यदि निविदा जारी करने की अनुमति दी जाती है तो इसे सभी को दिया जाना चाहिए। हम राज्य सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह नागपुर, पुणे और नासिक को वैसा ही न्याय दें जैसा उसने मुंबई को दिया है।

होम आइसोलेशन को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुणे के महापौर ने होम आइसोलेशन को रद्द करने के संदर्भ में अपनी राय रखी है। सरकार ने होम आइसोलेशन रद्द करने के जो फैसला लिया है उसका कारण बताना चाहिए। अब जबकि लहर कम हो रहा है, ऐसी परिस्थिति में होम आईसोलेशन बंद कर इंस्टिट्यूशनल आईसोलेशन में जाना ये सभी को थोड़ा कठिन लगेगा। यह निर्णय अगर वैज्ञानिक आधार पर लिया गया है तो राज्य सरकार को ऐसा कहना चाहिए। ऐसा देवेंद्र फडणवीस ने कहा है।

राज्य में बढ़ेगा लॉकडाउन

राज्य के कुछ जिलों में मरीज की रफ्तार पर ब्रेक लगा है फिर भी कुछ जगहो पर संक्रमण कम नहीं हुआ है। इसलिए राज्य सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन न हटाने के निर्णॅय लिया है। राज्य में लॉकडाउन बढ़ेगा लेकिन कुछ जगहों पर ढील दी जाएगी, यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।