युवती बीड की आत्महत्या पुणे में और कनेक्शन विदर्भ से…

पुणे: टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण के आत्महत्या के बाद खलबली मची हुई है। बीड की पूजा ने पुणे में आत्महत्या क्यो की, इसके पीछे क्या कारण हो सकता है, ऐसे चर्चा हर ओर चल रही है। विदर्भ के कथित मंत्री के साथ नाम जोडने के बाद राजनीति गरमायी हुई है। इस मामले में भाजपा आक्रामक रुख अपनाये हुए है।

बीड जिले की 22 वर्षीय पूजा बंजारा समाज की थी। आत्महत्या से पहले पूजा कई कार्यक्रम में दिखी थी। वो पुणे के हडपसर में स्पोकन इंगलिश क्लास के लिए आयी थी। वहा मोहम्मद परिसर के हैवेन पार्क सोसाइटी के तीसरे मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। दूसरे ही दिन सोशल मीडिया पर यह मामला छा गया। इसमे विदर्भ के एक मंत्री का नाम पूजा के साथ जोडा जा रहा है। इसलिये राज्य में राजनीति पूरी तरह से गरमायी हुई है। प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या करने की जोरदार चर्चा चल रही है , हलाकि पूजा के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है।

विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने डीजीपी को मामले की जांच के लिए पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होने लिखा है कि यह मामला संदेहास्पद लग रहा है। बंजारा समाज द्वारा आरोप भी लगया जा रहा है इसलिए इस ऑडियो क्लिप की अच्छे से जांच हो। अच्छी तरह से जांच कर युवती को न्याय दे और दोषियो पर कारवाई करे। फडणवीस ने इस पत्र के साथ 12 ऑडियो क्लिप जोड़े हैं। इसमे विदर्भ के जिस मंत्री का नाम जोड़ा जा रहा है, उसकी भी जांच हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने की मांग की है।