जोहानिसबर्ग. ऑनलाइन टीम : दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ। पता नहीं क्या हुआ, उस व्यक्ति की प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रेमिका साथ छोड़कर चली गई। इससे वह व्यक्ति एकदम निराश हो गया। उसे किसी काम में मन ही नहीं लगता था।
इसी गम के बीच ऊपर वाले ने उस व्यक्ति को ऐसा तोहफा दिया कि वह विश्वास ही नहीं कर पा रहा था। गर्लफ्रेंड के छोड़ने के कुछ ही घंटे बाद उसके नाम 3 मिलियन पाउंड यानी करीब 30 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। व्यक्ति की स्थिति पागलों जैसी हो गई। वह खुशी के मारे उछल पड़ा। भागकर बाथरूम में गया और ठंडे पानी से खूब नहाया। इसके बाद फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाले लॉटरी विजेता 19 जनवरी को नेशनल लॉटरी ऑपरेटर ऑफिस पहुंचा, ताकि अपने इनाम को हासिल कर सके। यह 15 जनवरी की बात है।
अब उस व्यक्ति का कहना है कि इस पैसे से कुछ निवेश करूंगा, ताकि भविष्य आराम से कटे। पैसे की तंगी के चलते ही गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई थी, अब उसे अच्छा और महंगा गिफ्ट दूंगा। एक फ्रिज और एक वॉशिंग मशीन खरीदे कर देने का मन है। उसके प्रति मेरे मन में कोई गिला-शिकवा नहीं है।
Comments are closed.