रेप में नाकाम होने पर लड़की की गला दबाकर हत्या

लखनऊ | समाचार ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के लॉ एंड आर्डर पर अकसर सवाल खड़े होते है। यहाँ कानून-व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। लखनऊ में हालही में हुए एपल कर्मी की हत्याकांड के बाद अभी और एक मामला सामने आया है। जिसके साथ ही यूपी पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आयी है।
सूबे के मैनपुरी में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का रेप करने में असफल होने पर बदमाशों ने उसकी हत्या करके उसका शव को पेड़ से लटका दिया।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d2834706-c6e1-11e8-9f45-6fc7de28903a’]

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाश नाबालिग लड़की का रेप करना चाहते थे, लेकिन लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं की है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि, अभी वह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है लेकिन जल्द ही वह उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B0756RCTK2,B01DDP83FM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dc265123-c6e1-11e8-98a8-a35d25a9809b’]

यूपी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए लाख दावे करे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उसके दावों की पोल खोल रही हैं। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस आए दिन एनकाउंटर कर रही है लेकिन अपराध के बढ़ते आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।