लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव, टिकटॉक स्टार ने की खुद्कुशी

पेशावर : एक टिकटॉक स्टार ने अपने किसी लड़की को शादी का प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकरा दिए जाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। वह टिकटॉक स्टार पाकिस्तान से है और उसका नाम शहजाद अहमद है। शहजाद की उम्र 20 साल थी।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार शहजाद टिकटॉक पर बेहद लोकप्रिय था। टिक टॉक पर उसके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उसने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि, उसे बचा लिया गया था। शहजाद के भाई सज्जत ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शहजाद को एक लड़की से प्यार हो गया। लड़की के पिता ने उसके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इससे शहजाद को बहुत बड़ा झटका था। सज्जत ने कहा कि उसने इसी वजह से आत्महत्या की।

शहजाद के दोस्त ने कहा कि दो साल पहले एक लड़की ने खुद को शहजाद की प्रशंसक बता कर उससे संपर्क किया था। बाद में दोनों दोस्त बन गए। लड़की नाबालिग है, सिर्फ 16 साल की है और स्कूल जाती है। शहजाद ने लड़की से प्यार की बात भी की थी। लड़की ने उसे इनकार कर दिया और दोबारा उससे संपर्क न करने की विनति की। इसके बाद शहजाद ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।  समय पर इलाज मिल जाने के कारण उसकी जान बच गई।

लड़की के माता-पिता ने कहा था कि शहजाद टिकटॉक पर वीडियो बनाने में बहुत ज्यादा समय बर्बाद करता है। इसलिए  उन्होंने उसके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। शहजाद के दोस्त ने कहा कि शहजाद ने लड़की को महंगे उपहार दिए। उसके माता-पिता को उस समय कोई परेशानी नहीं थी। शहजाद और उसके दोस्त आमिर की साझेदारी में एक ऑनलाइन स्टोर है। आमिर ने जानकारी दी कि शहजाद को उससे भी अच्छी आमदनी हो रही थी।