जन्मदिन के दिन ही छात्रा ने की आत्महत्या

पुरंदर : 13 वर्षीय शिवानी जालिंदर लिंभोरे ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।  यह दिल दहलाने वाली घटना पुरंदर तालुके के शिवरी में हुई है। जेजुरी पुलिस थाने मएन यह मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

जेजुरी पुलिस थाने की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जालिंदर सर्जेराव लिंभोरे खेती का काम कर के घर वापस आए थे। तभी उन्हे घर के एंगल से साड़ी के फंदे से लटकी शिवानी की बॉडी मिली। उसके बाद उन्होने भाई सोपान लिंभोरे व अन्य लोगो की मदद से उसे नीचे उतारा। उसके बाद उसे जेजुरी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानी महात्मा ज्योतीराव फुले विद्यालय में सतवी की छात्रा थी। शनिवार को उसका जन्मदिन था। उसी दिन उसने आत्महत्या कर सबको गहरे सदमे में डाल दिया। इस घटना की जांच जेजुरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सुनील महाडिक के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार महादेव कुतवल कर रहे हैं।