मुंबई में थर्टी फर्स्ट पार्टी में युवती की हत्या, पुलिस ने बॉयफ्रेंड संग दोनों को किया गिरफ्तार

मुंबई – साल 2021 की पहली हत्या मुंबई में नए साल की शाम की पार्टी में हुई। 21 साल की महिला को उसके प्रेमी के साथ मिलकर एक युवती ने पीट-पीटकर मार डाला। इस तरह युवती की मौत हो गई। मृतक लड़की का नाम जान्हवी कुकरेजा है। यह घटना खार (पश्चिम) में की है। इस मामले में खार पुलिस स्टेशन ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खार में भगवती हाइट्स बिल्डिंग की छत पर नए साल की पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी का आयोजन भवन में रहने वाले युवाओं द्वारा किया गया था। जान्हवी कुकरेजा के साथ दोनों आरोपी श्री जोगधंकर (उम्र 22) और दीया पडंकर (उम्र 19) को भी पार्टी में आमंत्रित किया गया था।

पुलिस ने पार्टी में शामिल होने वाले अन्य लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पता चला की तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि पार्टी में म्यूजिक ज्यादा जोर से बजने के कारण किसी को ये सुनाई नहीं दिया की उनके बीच झगड़ा क्यों हुआ। जान्हवी के करीबी दोस्त ने कहा कि उसके साथ दोनों ने खूब मारपीट की। बाद में दोनों ने उसे बालों से पकड़कर खींचकर दूसरी मंजिल पर ले गए। जान्हवी की सिर में चोट लगी थी। उसके सिर से बहुत खून बह रहा था। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, जोगधंकर ही मुख्य आरोपी है।

पुलिस को संदेह है कि यह विवाद लव ट्राएंगल की वजह से हुआ होगा। जान्हवी सांताक्रूज इलाके में रहती हैं, जबकि दोनों संदिग्ध खार में रहते हैं। जहां पार्टी आयोजन की गयी थी। उस टेरेस पर सीसीटीवी लगाया गया है। फुटेज में जान्हवी को 12.30 बजे संदिग्धों के साथ पार्टी से बाहर जाते हुए दिखी गयी। वहीं ढ़ाई बजे वह मृत पायी गयी।