CV में गलत जानकारी देने पर लड़की को हुई 2 साल की जेल

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – किसी भी नौकरी के लिए रेज्युमे बहुत मायने रखता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की को अपने रेज्युमे में अपने बारे में झूठ बताने के लिए जेल की हवा खानी पड़ गई। लड़की का नाम वेरोनिका हिल्डा थेरियॉल्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा सैलरी पाने के चक्कर में महिला ने अपने रेज्युमे में फर्जी जानकारी दे दी थी। ये मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है।

46 वर्षीय वेरोनिका ने अपने रेज्युमे में अपने बारे में कई बातें झूठ लिखी थी। उसने खुद को कंपनी की पूर्व कर्मचारी बताया था ताकि उसे अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल सके। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेरोनिका के ऊपर कंपनी के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। लड़की ने अपने रेज्युमे में अपने फर्जी अनुभवों और फर्जी एजुकेशन डिटेल का जिक्र किया था। इतना ही नहीं उसने फर्जी पे स्लिप भी लगाई थी साथ ही फर्जी रेफरेंस का भी जिक्र किया था। हालांकि इसके बाद लड़की को जॉब मिल गयी।

लड़की को ऑस्ट्रेलिया गवर्नमेंट के डिपार्टमेंट ऑफ प्रीमियर एंड कैबिनेट (डीपीसी) में एक ड्रीम जॉब मिली। उन्हें  270,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (1,32,08,437 रुपए) सलाना वेतन की जॉब मिली। उसने यहां करीब एक महीने तक काम किया और करीब 33,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (16,14,776 रुपए) बनाए। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि रिपोर्ट में सामने आया कि उसे बायपोलर डिसऑर्डर था।

visit : punesamachar.com